Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

horror Videos comming soon

आपसी फायरिंग में 4 सीआरपीएफ जवानों की मौतआरोपी जवान जहानाबाद के गांधी मैदान का है निवासी |

आपसी फायरिंग में 4 सीआरपीएफ जवानों की मौत आरोपी जवान जहानाबाद के गांधी मैदान का है निवासी  आपसी CRPF कैम्प में जवानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। CRPF जवानों ने अपने ही साथियों को गोलियों से भून दिया है। इस घटना में 4 जवान की मौत हो गयी है, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। घटना मारियागुडम लिंगमपल्ली बेस कैम्प की बताई जा रही है। घटना की पुष्टि IG सुन्दरराज पी ने की है।  जानकारी के मुताबिक CRPF जवान रितेश रंजन ने आज सुबह करीब 3.15 बजे अपने 7 जवान साथियों पर फायरिंग की। इस घटना में मौके पर ही 2 जवानों की मौत हो गयी, जबकि 5 जवान घायल हो गए। जवानों को तत्काल भद्राचलम अस्पताल लाया गया, जहां 2 और जवान को मृत घोषित कर दिया गया। मृत जवानों में कॉन्स्टेबल धनजी, कांस्टेबल राजीब मंडल, कांस्टेबल राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार कुमार की मौत हो गयी है। राजमणि, धनजी और धर्मेंद्र बिहार के रहने वाले है, जबकि राजीव मंडल बंगाल का रहने वाला है। आरोपी रितेश रंजन जहानाबाद का रहने वाला है। news FB